झांसी: झांसी में परिजनों का आरोप, प्रसव के बाद डॉक्टर की लापरवाही से प्रसूता की जान गई, प्रशासन से लगाई गुहार
Jhansi, Jhansi | Jan 6, 2025 झांसी में एक प्रसूता को डॉक्टर की लापरवाही की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। मौत भी ऐसी की जिन हाथों में उसे लाडली नवजात बच्ची को खिलाना था, प्रसूता की जान बचाने के लिए उसके एक हाथ की हथेली और उंगलियां काटनी पड़ी। वहीं इन्फेक्शन के कारण अंगूठा सड़ कर गिर गया। यह खौफनाक सच बताते हुए परिजन भावुक हो गए। वही प्रसूता के दोनो छोटे छोटे बच्चों का बुरा हाल है।