झांसी: दबंगों ने गिराया पुश्तैनी मकान, टाकौरी के पीड़ित परिवार ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई
Jhansi, Jhansi | Jan 6, 2025 बड़ागांव थाना क्षेत्र के ग्राम टाकौरी के रहने वाले लालाराम ने सोमवार समय करीब दोपहर 1:00 बजे एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में अवगत कराया की उसका दबंगों ने पुश्तैनी मकान गिरा दिया। जिसका परिवार ने विरोध किया तो उक्त दबंगों ने उनके परिवार के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिससे पूरा परिवार भयभीत है।