दरभंगा: कन्या उत्थान योजना के फॉर्म जमा करने के लिए मिथिला विश्वविद्यालय के काउंटर पर उमड़ी छात्राओं की भीड़
दरभंगा की मिथिला विश्वविद्यालय के काउंटर पर कन्या उत्थान योजना का फॉर्म जमा करने को लेकर छात्रों की भीड़ उमड़ पड़ी। बता दे कि यह फॉर्म जानकारी के अभाव में छात्राएं जमा कर रही है। वही काउंटर पर मौजूद लोगों ने शुक्रवार को दोपहर 1 बजे जानकारी देते हुए बताया कि सारा पुराना डाटा अपलोड कर दिया गया है, बस सर्वर डाउन की वजह से सत्र 2022-25 का डाटा अपलोड नहीं हो सका।