शाहजहाँपुर। जनपद की ददरौल विधानसभा (136) के अंतर्गत आने वाले विकास खंड कांट की ग्राम पंचायत पुरेना में विकास की एक बड़ी सौगात दी गई है। भाजपा विधायक अरविंद सिंह ने 'मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना 2024-25' के तहत नवनिर्मित "सद्भावना लॉन" का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।