बुलंदशहर: औरंगाबाद क्षेत्र में पशु व्यापारी से दिन दहाड़े तमंचे के बल पर लूट, बुलेट बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने ₹93 हजार लूटे
औरंगाबाद क्षेत्र में बदमाशों ने पशु व्यापारी से तमंचे के बल पर दिन दहाड़े लूट कर ली। बुलेट बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने 93 हज़ार लूट की वारदात को दिया अंजाम। बताया जा रहा है कि स्याना से साप्ताहिक पशु पैठ करके गांव राजगढ़ी लौट रहे थे पीड़ित। विरोध करने पर चाकू से हमला करने व गन प्वॉइंट पर घटना करने का आरोप। सूचना के बाद सीओ सिटी समेत भारी पुलिसफोर्स मौके पर