कैराना: कैराना कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से वांछित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Apr 11, 2026 शामली एसपी एनपी सिंह ने पुलिस को वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हुए हैं। इसी क्रम में कैराना कोतवाली पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है, जिसका नाम अजय कुमार है और वह गांव अलीपुर का रहने वाला है। अभियुक्त न्यायालय से वांछित चल रहा था।