सीतापुर: मुंगलापुर में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला व्यक्ति का शव, मचा हड़कम्प, पुलिस तहकीकात में जुटी
जनपद के सदरपुर थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव में पेड़ पर फांसी के फंदे पर एक व्यक्ति का शव लटका मिलने से परिवार में कोहराम मच गया था। मामले की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है पुलिस की तहकीकात जारी है परिवार में मातम का माहौल है।