बलरामपुर: लोक सेवा आईटीआई सिविल लाइन में आयोजित रोजगार मेले में 20 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
29 जनवरी बुधवार सुबह 11:00 बजे लोक सेवा आईटीआई सिविल लाइन में जिला सेवायोजन अधिकारी मीता गुप्ता के निर्देशन में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। प्लेसमेंट अधिकारी आईटीआई बिशनपुर विश्राम पचपेड़वा आशीष कुमार भूषण ने बताया की 40 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया था जिनमें 20 प्रतिभागियों का चयन ₹15000 प्रतिमाह पर किया गया, मेले में तीन कंपनियों ने भाग लिया था।