डुमरांव: डुमरांव एसडीपीओ को मिला प्रमोशन, अब बने एएसपी, कार्यकुशलता को देखते हुए सौंपी गई बड़ी प्रशासनिक जिम्मेदारी
Dumraon, Buxar | Jul 1, 2026 डुमरांव के एसडीपीओ पोलस्त कुमार को पदोन्नति मिल गई है। अब उन्हें वरीय पुलिस सेवा में उन्नयन करते हुए वरीय पुलिस उपाधीक्षक बना दिया गया है। बुधवार की सुबह 11 बजे इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई। खास बात यह है कि प्रमोशन के बावजूद उनका तबादला नहीं हुआ है और वे फिलहाल डुमरांव में ही अपनी सेवाएं देते रहेंगे।