बागपत: सिसाना गांव के खादर में अचानक लगी भीषण आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Baghpat, Bagpat | Apr 16, 2026 गुरुवार की सुबह करीब साढे 11 बजे कोतवाली बागपत क्षेत्र के सिसाना गांव के खादर में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत और सूझबूझ के चलते समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।