बांके बाज़ार: लुटुआ का छात्र लापता, परिजनों में मचा हड़कंप
बाँके बाज़ार प्रखंड के लुटुआ पंचायत क्षेत्र से एक छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, गुंजन कुमार, पिता चंदन यादव, ग्राम पंचायत लुटुआ टोला बाबूरामडीह, पोस्ट लुटुआ का निवासी है। परिजनों ने बताया कि गुंजन कुमार बीते 28 अप्रैल 2026 को प्रकाश कोचिंग सेंटर पढ़ने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वह वापस नहीं लौटा।