एटा: मारहरा थाना क्षेत्र के गांव नगला भीम में शादी में डांस पर विवाद, गोली चली, दुल्हन के ममेरे भाई को लगी गोली
एटा के मारहरा थाना क्षेत्र के नगला भीम में एक शादी समारोह के दौरान डांस को लेकर हुए विवाद में गोली चल गई। इस घटना में दुल्हन के ममेरे भाई आकाश को सीने में गोली लगी, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना देर रात बारात के दौरान हुई, जब डांस करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि गोलीबारी हो गई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।