नौतनवा: केवटलिया गांव के पास तस्करी के सामान के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
सशस्त्र सीमा बल 66वी वाहिनी के बीओपी डांडा हेड के जवानों ने गश्त के दौरान केवटलिया गांव के पास से साइकिल पर बोरा लेकर जाते समय बृहस्पतिवार दोपहर एक तस्कर को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई हेतु नौतनवां कस्टम को सौंप दिया है। इस संबंध में असिस्टेंट कमांडेंट ने बताया कि बरामद सामान व तस्कर को अग्रिम कार्रवाई हेतु नौतनवां कस्टम को सौंप दिया है।