नौतनवा: बनर्सिहा कला बौद्ध टीले के उत्खनन में दो हजार वर्ष पहले का अन्न भण्डार कक्ष व रसोई घर मिला
नौतनला तहसील क्षेत्र के बनर्सिहा कला में उत्खनन जारी है। बौद्ध टीके से कुषाण कालीन मृदभांड पुरावशेषों का मिलना जारी है।बुधवार को उत्खनन में दो हजार वर्ष से भी पहले का भंडार कक्ष व रसोईघर मिला है। कुषाण काल से सम्बन्ध रखने वाले पुरावशेषों व मृदभांड से ऐसा प्रतीत होता है कि यहां बौद्ध संस्कृति व परम्परा को मानने वाले लोग निवास कर रहे थे।