नौतनवा: सोनौली आशिर्वाद मैरिज हॉल में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया आयोजन
एसएसबी 22वीं वाहिनी की ओर से भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी सोनौली समवाय क्षेत्र के आशिर्वाद मैरिज हॉल के प्रांगण में बृहस्पतिवार दोपहर नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत 30 दिवसीय 40 सीमावर्ती क्षेत्र के नवयुवकों के लिए इलेक्ट्रीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन के साथ योग्यता प्रमाण पत्र वितरित किया गया।