नौतनवा: पूर्व सैनिक सेवा समिति द्वारा नौतनवां में पुलवामा शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
बुधवार दोपहर को नौतनवां में पूर्व सैनिक सेवा समिति द्वारा नौतनवां नगर पालिका के छपवा तिराहे पर 14 फरवरी 2019 को कश्मीर घाटी के पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नौतनवा ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया रहे।इस मौके पर मेजर रंजीत सिंह, कैप्टन हरि बहादुर गुरूंग आदि लोग मौजूद रहे।