भगवानपुर: गैस उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर एजेंसी संचालक पर मनमानी का लगाया आरोप
भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर चौक स्थित भगवानपुर इंडियन ग्रामीण वितरक के खिलाफ मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे गैस उपभोक्ताओं का आक्रोश सड़क पर फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में उपभोक्ताओं ने पिपरा-समसा पीडब्ल्यूडी मुख्य मार्ग पर गैस सिलेंडर रखकर सड़क जाम कर दिया तथा एजेंसी संचालक पर मनमानी, कालाबाजारी और उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। करीब एक