किशनगढ़ बास: खानपुर मेवान के पेट्रोल पंप से ट्रेलर चोरी, स्कॉर्पियो में आए लोगों ने लेकर भागे, ड्राइवर सेल्समैन को चाबी देकर गया था
Kishangarhbas, Alwar | Jun 15, 2026
किशनगढ़ बास के खानपुर मेवान स्थित एक पेट्रोल पंप से ट्रेलर चोरी होने का मामला सामने आया है। सोमवार शाम 5:00 बजे पुलिस ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। डोगरा निवासी समसू खान 9 जून को अपने ट्रेलर को पेट्रोल पंप पर खड़ा कर घर चला गया था।