बरेली: एसएसपी अनुराग आर्य का सख्त एक्शन! परेड में अनुशासन की ली क्लास, निर्माण कार्य और ट्रेनिंग पर भी कसा शिकंजा
बरेली से बड़ी खबर सामने आई है, जहां अनुराग आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली ने रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड का औचक निरीक्षण किया। परेड के दौरान एसएसपी ने सलामी ली और पुलिस कर्मियों के अनुशासन, वर्दी, टर्नआउट और समन्वय को बारीकी से परखा। उन्होंने साफ निर्देश दिए कि वर्दी की शुचिता और अनुशासन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की