सिमडेगा: सिमडेगा सदर थाना की पुलिस ने 36.995 किलो गांजा के साथ चार तस्करों को किया गिरफ्तार
सिमडेगा सदर थाना की पुलिस के द्वारा शनिवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए 36.995 किलो गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया ।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धर्मदेव पासवान ने बताया कि केलाघाघ डैम किनारे गांजा की तस्करी की सूचना पर छापेमारी करते हुए चार लोगों गिरफ्तार किया है ।जिसमें से एक उड़ीसा निवासी शख्स को गिरफ्तार किया है।