शाहगंज: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, दो लोग घायल
जौनपुर के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के फैजाबाद रोड पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया