लातेहार: जिले में शांतिपूर्ण NEET परीक्षा को संपन्न कराने को लेकर उपायुक्त,पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण
आगामी 21 जून में होने वाले नीट–यूजी परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार की दोपहर करीब एक बजे उपायुक्त संदीप कुमार,पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के द्वारा केंद्रीय विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया।