सिवनी: सिवनी में बेखौफ सट्टे का कारोबार, वायरल वीडियो ने कोतवाली पुलिस की सक्रियता पर उठाए सवाल, सरेआम चल रहा सट्टा
Seoni, Seoni | Jun 27, 2026 सिवनी शहर में अवैध सट्टे के कारोबार को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार को तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग कथित तौर पर खुलेआम अंकों पर खिलाये जाने वाले सट्टे की पर्ची काटते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शहर के एक सट्टा कारोबारी के घर का है, जहां बिना किसी रोक-टोक के अवैध गतिविधियां संचालित होने का दावा किया जा रहा है।