उज्जैन ग्रामीण: कार्तिक मेला ग्राउंड पर गणतंत्र दिवस की रिहर्सल शुरू, पहली बार होगा आयोजन, एसपी ने लिया जायजा
उज्जैन में पहली बार दशहरा मैदान की जगह कार्तिक मेला ग्राउंड पर होगा गणतंत्र दिवस का मुख्य आयोजन। रंगारंग कार्यक्रम के साथ ही परेड भी मेला ग्राउंड में आयोजित होगी। इस मौके पर सीएम डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर ध्वजारोहण करेंगे। सोमवार 4:00 बजे के लगभग एसपी प्रदीप शर्मा ने तैयारी का जायजा लिया