श्योपुर: सिरसौद रोड पर पीडीएस के गेहूं-चावल का अवैध परिवहन पकड़ा गया, खाद्य विभाग की कार्रवाई, मामला दर्ज
श्योपुर। जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिरसौद के पास आम रोड़ पर खाद्य विभाग श्योपुर ने एक ट्रेक्टर ट्रॉली को अवैध रूप से पीडीएस का गेंहू चावल का परिवहन करते हुए पकड़ा है। पुलिस ने खाद्य अधिकारी की रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ गुरूवार की रात्रि 8 बजे केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी आज शुक्रवार को दोपहर 12 बजे दी है।