गोला: गोला के भूपगढ़ इंटर कॉलेज में 15 वर्षीय किशोर पवन यादव का शव फंदे से लटका मिला, सुबह हुई दर्दनाक घटना
गोला थाना क्षेत्र के ग्राम बैकुंठपुर (दमोदरा) में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां किसान इंटर कॉलेज भूपगढ़ के परिसर में 15 वर्षीय किशोर का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान पवन यादव (15) पुत्र कृष्ण मुरारी यादव निवासी ग्राम बेसहनी, थाना उरूवा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पवन अपनी सौतेली मां के साथ ननिहाल में रह रहा था।