धमतरी: घर में घुसकर मारपीट, लाठी-रॉड से उत्पात मचाने के आरोप में 5 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
बता दे की धमतरी शहर के गणेश चौक स्थित एक घर में घुसकर मारपीट एवं उत्पात मचाने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रार्थी सागर कसार द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 13 मई की रात कुछ युवक लाठी डंडा एवं रॉड लेकर उसके घर पहुंचे थे। जहां सुमित कसार एवं दिलीप सोनकर के बारे में पूछताछ कर गाली गलौज एवं मारपीट किया गया।