मड़िहान: मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी में हाई टेंशन पोल के सहारे एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला, मौके पर पुलिस
मड़िहान थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कलवारी स्थित सब्जी मंडी के पीछे गुरुवार की सुबह लगभग 8:00 बजे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में हाई टेंशन टावर पोल के सहारे फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान बल्ली पुत्र रामपोस उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी अमदहा कलवारी माफी के रूप में हुई है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।