बाबई: मानागांव में आरोपी के खेत से पुलिस ने 1 किलो 400 ग्राम गांजा जप्त कर आरोपी के खिलाफ किया मामला दर्ज
शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम मानागांव में आरोपी राकेश पाल पिता प्रीतम के खेत में छापामार कार्रवाई की गई कार्रवाई के दौरान आरोपी के खेत में हर गांजे के पेड़ लगे पाए गए। जिनसे 1 किलो 400 ग्राम गांजा जप्त किया जप्त गांजे की कीमत रु14000 बताई जा रही है मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएसएक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच मे लिया।