बाबई: माखननगर मे अखिल भारती विद्यार्थी परिषद ने मनाई कवि पंडित माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती पक्षी बचाओ अभियान किया शुरू
गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई माखननगर के द्वारा भारत के राष्ट्रीय कवि पंडित माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती मनाई।इस अवसर पर पंडित माखनलाल चतुर्वेदी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई माखननगर ने पक्षी बचाओ अभियान शुरू किया और धार्मिक स्थान व सामाजिक स्थान सहित अन्य स्थानों पर पक्षियों के लिए दाना पानी के लिए व्यवस्था की।