मिहींपुरवा: बर्दिया में फसल काटते समय टस्कर हाथी ने किसानों को दौड़ाया, गजमित्रों की टीम सतर्क करने में जुटी
कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज में नेपाल से सटे बर्दिया गांव में एक किसान को टस्कर हाथी ने दौड़ा लिया। यह घटना तब हुई जब किसान अपने खेत में गेहूं की फसल काट रहा था। किसान ने हाथी को चकमा देते हुए इधर-उधर भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। किसान राजू भार्गव ने बताया कि जब अन्य किसानों ने शोर सुनकर हाथी को भगाने का प्रयास किया,