मंझनपुर: हरियाली का महाअभियान कल: कौशांबी में एक दिन में 39.81 लाख पौधे लगाए जाएंगे, मंडलायुक्त ने दिए सख्त निर्देश
कौशांबी में 12 जुलाई को वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के तहत एक दिन में 39 लाख 81 हजार 200 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए मंझनपुर कलेक्ट्रेट में मंडलायुक्त प्रयागराज एवं नोडल अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने समीक्षा बैठक कर सभी विभागों की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के सख्त निर्देश दिए।