मरवाही: जीपीएम में 14 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया, एसपी ने जारी किया आदेश
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मनोज खेलारी ने विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। एक आदेश जारी कर कुल 14 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है।गुरुवार दोपहर 2 बजे जानकारी के अनुसारइनमें 5 निरीक्षक (टीआई), 2 उप-निरीक्षक (एसआई), 1 सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई), 2 प्रधान आरक्षक और 4 आरक्षक शामिल हैं।