नांगल राजावतान: पीएमश्री स्कूल में मिड-डे-मील का औचक निरीक्षण, अधिकारी ने बच्चे के साथ बैठकर जांच की गुणवत्ता
सहायक जिला शिक्षा अधिकारी तेज करन शर्मा ने पीएमश्री सीनियर सेकंडरी स्कूल में मिड-डे-मील की गुणवत्ता, स्वच्छता और पौष्टिकता की जांच की। उन्होंने बच्चों के साथ भोजन किया और प्रशासन को ताजी सब्जियों का उपयोग व साफ-सफाई के निर्देश दिए। साथ ही विकास कार्य और शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा भी की गई।