मेरठ: परतापुर में कॉलेज जाते समय छात्रा से छेड़छाड़, मंगेतर पर हमला, पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई
Meerut, Meerut | May 19, 2026 मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र में कॉलेज आने-जाने के दौरान एक छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही दो युवक छात्रा को रास्ते में परेशान करते थे। विरोध करने पर आरोपियों ने छात्रा के होने वाले पति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि थाना पुलिस ने मामले में मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई से पल्ला झाड़ लिया।