बरही: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बरही अनुमंडलीय अस्पताल में टीकाकरण शुरू
बरही अनुमंडलीय अस्पताल में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीनेशन शुरू किया गया है शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर प्रकाश ज्ञानी ने बताया कि 14 से 15 वर्ष के किशोरियों को इससे बचाव का वैक्सीनेशन दिया जा रहा है यह वैक्सीन सभी तरह से सुरक्षित और सिर्फ एक बार ही दिया जाता है।