सदर: रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में मजदूर दिवस पर हुआ कार्यक्रम, श्रमिक कल्याण योजनाओं पर दिया गया जोर
विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर रामनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित सभागार में शुक्रवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने की।