हरिहरगंज: तेंदुआ गांव समीप NH139 किनारे स्थित जय मां शारदा ऑटोमोबाइल्स में टाटा की नई टियागो कार हुआ लॉन्च
हरिहरगंज प्रखंड के तेंदुआ गांव समीप एनएच-139 पर अवस्थित जय मां शारदा ऑटोमोबाइल्स शोरूम में गुरुवार के शाम 5 बजे टाटा मोटर्स की नई नेक्स्ट जेनरेशन टियागो कार का लॉन्चिंग समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शारदा ऑटोमोबाइल्स के सीईओ उत्कर्ष कुमार साहू, हरिहरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जानू चौधरी एवं समाजसेवी मनोज सिंह ने केक काटकर किया।