अररिया: परिवहन विभाग ने जिले में चलाया किराया जांच अभियान, अधिक राशि वसूलने वाले बस संचालकों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
Araria, Araria | Jun 4, 2026 जिले में संचालित बसों द्वारा यात्रियों से निर्धारित किराया से अधिक राशि वसूले जाने की शिकायतों को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा इस पर विशेष निगरानी रखने का निर्णय लिया गया है। इस क्रम में जिला परिवहन विभाग को निर्देश दिया गया है कि बसों का सघन एवं औचक निरीक्षण कर किराया वसूली की जांच सुनिश्चित की जाए।