होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ने महिला मोर्चा की मंडल उपाध्यक्ष के पिता को दी श्रद्धांजलि
गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अर्चना पुरोहित ने मंडल उपाध्यक्ष ज्योति रैकवार के निवास पहुंचकर उनके पिता स्वर्गीय शिवचरण रैकवार के दुखद निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने प्रार्थना की।