जशपुर: पीएम जनमन आवास योजना से आदिवासी परिवारों को मिला पक्का घर, जीवन में आई सुरक्षा और सम्मान की नई रोशनी
पीएम जनमन आवास योजना के तहत जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। शासन की पहल से पात्र हितग्राहियों को पक्का आवास उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनका जीवन सुरक्षित और सुविधाजनक हो रहा है। जशपुर जनसंपर्क अधिकारी से शुक्रवार की दोपहर तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार मनोरा विकासखंड के