अम्बाला: नारायणगढ़ मोड़ पर सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति ने 14 दिन बाद करवाया आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज
Ambala, Ambala | Apr 5, 2024 21 मार्च 2024 को अंबाला में नारायणगढ़ मोड पर एक बाइक को कार चालक ने टक्कर दे मारी थी। जिसकी वजह से बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया था। इस मामले में आज पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।