अम्बाला: विष्णु विहार से थाना सदर पुलिस ने अवैध देसी कट्टे और एक गोली समेत भारी मात्रा में हथियारों के साथ गिरफ्तार किया दो आरोपी
Ambala, Ambala | Apr 5, 2024 थाना सदर की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अंबाला शहर के विष्णु विहार में एक घर में छापा मारते हुए दो आरोपियों को भारी मात्रा में हथियार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक अवैध देसी कट्टा और एक जिंदा गोली भी मिली है। जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।