अम्बाला: सैक्टर-9 में चोरी की नीयत से घर में घुसने के मामले में पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार, एक दिन के रिमांड के बाद भेजा जेल
Ambala, Ambala | Apr 5, 2024 सेक्टर 9 के एक घर में चोरी करने की नीयत से घुसे आरोपी को घर के मालिक ने पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना 3 अप्रैल की है इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर बीते कल 1 दिन के रिमांड पर लिया था। जिसको आज रिमांड पूरा होने पर फिर से कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे कोर्ट के आदेशों पर जेल भेज दिया गया।