अम्बाला: राहुल गांधी जब लोकतंत्र की बात करते हैं तो शर्म आती है: पूर्व गृहमंत्री विज
Ambala, Ambala | Apr 5, 2024 राहुल गांधी द्वारा कहे जाने पर कि यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है पर हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि जिस परिवार से ये हैं उन्होंने संविधान को पैरों से रौंदा है। इनकी दादी इंदिरा गांधी ने 1975 में इमरजेंसी लगा दी थी और एक लाख से ज्यादा लोगों को झूठे केस लगाकर जेलों में डाल दिया था। समाचार पत्रों में भी कोई लिख नहीं सकता था।