राजगढ़ में सुठालिया के शेकनपुर गांव में पार्वती नदी पर 50 बीघा जमीन पर खुलेआम अवैध खनन हो रहा है जिसकी किसान तंवर सिंह ने कई बार शिकायत की लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ। जिसके विरोध में मंगलवार को शाम 5:00 बजे किसान ने 100 आवेदनों की माला बनाई और पहन कर कलेक्ट्रेट पहुंचा किसान का अनोखा प्रदर्शन चर्चा का विषय बन गया है।