शिवपुरी नगर: शिवपुरी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, लोगों से प्लॉट नहीं खरीदने की अपील
जिला प्रशासन ने शिवपुरी शहर में बन रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देश पर एसडीएम आनंद सिंह राजावत के नेतृत्व में राजस्व टीम ने मनियर क्षेत्र में कार्रवाई की। टीम ने सर्वे क्रमांक 275 में रेखा राय और सर्वे क्रमांक 259 में शिवराज सिंह धाकड़ द्वारा विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में जेसीबी से