ओबरा: डाला के बाड़ी खन्ना कैम्प के सामने ब्रेकर के पास गड्ढे में बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, दंपति सहित मासूम घायल
डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के बाड़ी खन्ना कैम्प के सामने बुधवार रात लगभग 9 बजे एक बाइक दुर्घटना में दंपति और उनका मासूम बच्चा घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुद्धी निवासी रमेश अपने परिवार के साथ बाइक से वाराणसी जा रहे थे। बाइक पर उनकी पत्नी सुनीता तथा तीन वर्षीय पुत्र विनोद भी सवार थे।