गंगापुर सिटी में रामनवमी के अवसर पर शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर आयोजन समिति के सदस्यों व कार्यकर्ताओं ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। यह शोभायात्रा शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से शुरू की जाएगी और मुख्य मार्गों से होकर इसी विद्यालय पर समाप्त होगी।