लातेहार: स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा : उपायुक्त
लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार ने बुधवार को भूसुर पंचायत स्थित निर्माणाधीन इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कार्य एजेंसियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया।